Samastipur

नई वोटर लिस्ट हुई जारी, समस्तीपुर में 2 लाख 83 हजार 955 वोटरों का नाम कटा

समस्तीपुर : एक महीने तक चले राज्यव्यापी पुनरीक्षण अभियान के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नई वोटर लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में समस्तीपुर जिले भर से करीब 2 लाख 83 हजार 955 वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जो एक बड़ी संख्या मानी जा रही है।

बता दें कि पूर्व में जिले भर में वोटरों की संख्या 31 लाख 45 हजार 370 था। शुक्रवार को पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी सूची के अनुसार अब जिले भर में वोटरों की संख्या 28 लाख 61 हजार 415 हो गयी है। यानी कि जिले भर में कुल 2 लाख 83 हजार 955 वोटरों का नाम काटा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में एक से अधिक बार नाम दर्ज वोटरों की सूची में करीब 34 हजार 540 वोटर हैं, मृत वोटरों में करीब 78 हजार 149 वोटर हैं, अनुपस्थित वोटरों की संख्या करीब करीब 45 हजार 376 वोटर है, वहीं शिफ्टेड वोटरों की संख्या करीब 1 लाख 25 हजार 868 वोटर बतायी गयी है।

नई वोटर लिस्ट को चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही इसे डीएम के माध्यम से राजनीतिक दलों को भी भेज दिया गया है। यह लिस्ट घर-घर सत्यापन अभियान के आधार पर तैयार की गई है। अब यदि किसी मतदाता को अपना नाम हटने, गलत जानकारी या जुड़ाव को लेकर आपत्ति है, तो उन्हें सुधार का अवसर दिया जाएगा। 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां लोग अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

3 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago