समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मिथिला प्रक्षेत्र की DIG ने कई पुलिसकर्मियों का व्यापक स्तर पर किया ट्रांसफर, समस्तीपुर का लिस्ट यहां देखें…

IMG 20250626 WA0160

समस्तीपुर : मिथिला क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की 22 अगस्त को हुई बैठक में विचारोपरांत पुलिस बल के विभिन्न कोटि के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश आगामी 1 सितम्बर 2025 से प्रभावी होगा। जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण के दौरान सभी जिलों में पुलिस बल की समानुपातिक स्थिति बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार मधुबनी में पदस्थापित पुअनि ध्यानी पासवान, सुरेश चौधरी और अमोद कुमार सिंह को समस्तीपुर भेजा गया है। वहीं, पुअनि अजित कुमार त्रिवेदी, दिल कुमार भारती और अखिल कुमार सिंह को समस्तीपुर से मधुबनी स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त पुअनि पंकज कुमार चौधरी को मधुबनी से समस्तीपुर तथा मो. फहीम को समस्तीपुर से दरभंगा भेजा गया है। पुनि अजित कुमार का दरभंगा से समस्तीपुर और पुनि श्वेता पोद्दार का समस्तीपुर से दरभंगा स्थानांतरण किया गया है। साथ ही, दरभंगा व मधुबनी में पदस्थापित 27 सिपाहियों को समस्तीपुर तथा समस्तीपुर में पदस्थापित 27 सिपाहियों को दरभंगा और मधुबनी भेजने का निर्णय लिया गया है।

IMG 20250812 WA0052

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

हवलदार चालकों में मधुबनी के ओम प्रकाश सिंह को समस्तीपुर तथा समस्तीपुर के रमण प्रसाद को मधुबनी भेजा गया है। गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के संकल्प के प्रावधानों के तहत यदि किसी माननीय जनप्रतिनिधि अथवा महानुभाव की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त अंगरक्षक का नाम सूची में है, तो उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त होने तक स्थानांतरण स्थगित रहेगा। प्रतिनियुक्ति समाप्त होते ही उन्हें नए जिले में भेजा जाएगा। मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतमी मेश्राम ने निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी और कर्मी समय पर अपने-अपने नवपदस्थापित जिलों में योगदान सुनिश्चित करें।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150