समस्तीपुर : शहर के उत्क्रमित मध्य लगुनियाँ सूर्यकंठ में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका एरम आफताब ने अंतरिक्ष के क्षेत्र मे भारत की अबतक की उपलब्धियों के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन वर्ष 2023 में भारत के अंतरिक्ष यान चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। एचएम सौरभ कुमार ने इस वर्ष के अंतरिक्ष दिवस के विषय ‘आर्यभट्ट से गगनयान- प्राचीन ज्ञान से अनंत सम्भावनायें’ पर चर्चा करते हुए बताया कि विज्ञान, गणित एवं खगोलीय ज्ञान के क्षेत्र में भारत का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा हैै।
चंद्रयान 3 की सफलता ने यह साबित किया है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र मे भी अब हम किसी से कम नहीं हैं। शिक्षक चंदन कुमार ने अंतरिक्ष के क्षेत्र मे कैरियर सम्भावनाओं से बच्चों को अवगत कराया। शिक्षिका नीतू राय के नेतृत्व में बच्चों ने चंद्रयान 3 सहित कई आकर्षक माॅडल तैयार कर उनका प्रदर्शन कियाा। मौके पर शिक्षक सत्येंद्र प्रसाद, शिक्षिका रेखा कुमारी, बबीता कुमारी, संगीता कुमारी, पूनम सिन्हा, कुमारी प्रतिभा, फरहत परवीन आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…