Samastipur

कल 1 सितंबर से समस्तीपुर रेल मंडल की सीमा बेलारी हॉल्ट तक, परिचालन में होगा सुधार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की सीमा बढ़ाकर अब बेलारी हॉल्ट को भी शामिल कर लिया गया है। पहले बेलारी हॉल्ट सोनपुर रेल मंडल के अधीन आता था। इसका नियंत्रण अब समस्तीपुर रेल मंडल ही देखेगा। आगामी 1 सितंबर से यह बदलाव करते हुए रेलवे ने बेलारी हॉल्ट का नियंत्रण समस्तीपुर रेल मंडल को दिया है। ऐसे में ट्रेनों के परिचालन में अब किसी तरह की समय सारणी में आनाकानी नहीं हो पायेगी। जहां समस्तीपुर रेल मंडल के चारों रूट पर पूरी तरह समस्तीपुर रेल मंडल का ही नियंत्रण होगा।

रामदयालु में ट्रेन प्रवेश करने के साथ ही बेलारी हॉल्ट तक और समस्तीपुर रुसेरा घाट रेलखंड में आलापुर तक सीधा ट्रेनों का नियंत्रण समस्तीपुर रेल मंडल के हाथ में होगा। पहले जहां सोनपुर व समस्तीपुर के बीच आपसी समन्वय के बीच ट्रेनों को रूट निर्धारण किया जाता था। आगमन व प्रस्थान पर सोनपुर रेल मंडल के साथ बातचीत के बाद ही मालगाड़ी या ट्रेन निकलती थी। ऐसे में अब लंबी रूट में ट्रेनों की आवाजाही पर पूरा नियंत्रण समस्तीपुर रेल मंडल का ही होगा। खासकर समस्तीपुर जंक्शन के चारों रेलखंड पर अब इस व्यवस्था से ट्रेनों की लेट लतीफी कम होने की उम्मीद है। परिचालन और समय पालन में भी सुधार होने की गुंजाइश है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago