Samastipur

जितवारपुर में बांध किनारे मिला अधिवक्ता का शव, हार्ट अटैक से मौ’त की आशंका

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवापुर कोठी के समीप शुक्रवार की सुबह बूढ़ी गंडक बांध किनारे एक अधिवक्ता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर रमणि निवासी एवं वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में किराये पर रह रहे अधिवक्ता मनोज कुमार महतो (45 वर्ष) के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंचे परिजनों ने अधिवक्ता की शिनाख्त की। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट अथवा जख्म का निशान नहीं पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया होगा, जिससे उनकी मौत हुई।

इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले है।

Avinash Roy

Recent Posts

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

1 घंटा ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

7 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

8 घंटे ago