Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

समस्तीपुर : आज 15 अगस्त को होली मिशन हाई स्कूल की सभी शाखाओं – मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंह सराय में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। झंडोत्तोलन विद्यालय की सचिव सह संस्थापिका विभा देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने अपने उत्साहवर्धक संबोधन में कहा कि राष्ट्र का सर्वांगीण विकास नागरिकों के कर्त्तव्यनिष्ठ होने में ही निहित है। उन्होंने कहा कि “आजादी” शब्द तभी सार्थक होगा, जब हम सभी देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित और सजग रहेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बाँध दिया। हेड गर्ल आद्या कश्यप ने अपनी संक्षिप्त लेकिन मार्मिक अभिव्यक्ति से सभी को भाव-विभोर कर दिया। विशेष आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें हिमांशु और अन्य 15 बच्चों ने “भारत का स्वर्णिम सफर (1947 से 2025)” प्रस्तुत कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

संगीत विभाग के शिक्षक शिशिर बनर्जी, सुमन कुमारी और राहुल पाठक ने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया। प्री-प्राइमरी के बच्चों का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. अनिल कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago