समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधोडीह गांव में गुरुवार को अपराधियों ने कुख्यात अपराधी माने जाने वाले विक्रम गिरी की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। अपराधियों की ताबड़तोड़ गोलियों से विक्रम गिरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया गया है कि अपराधियों ने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक फायरिंग की। इधर घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। घर के पास ही माधोडीह में विक्रम गिरी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम गिरी का भी आपराधिक इतिहास रहा है। हाल ही में वह एक हत्याकांड मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर कई अन्य संगीन आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इलाके के चर्चित फर्नीचर व्यवसायी नेपाली चौधरी हत्याकांड का भी वह आरोपी था।
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके की नाकेबंदी कर सीमाओं को सील कर दिया गया है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया है, तभी दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुट गई है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…