8वें वेतन आयोग के अनुरूप पीएलबी बोनस व ओपीएस लागू करने की मांग, समस्तीपुर यांत्रिक कारखाना में ईसीआरईयू ने मनाया ‘ध्यानाकर्षण दिवस’

समस्तीपुर : ईसीआरईयू के पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महासचिव के आह्वान पर बुधवार को यांत्रिक कारखाना एवं स्टोर डिपो, समस्तीपुर में “ध्यानाकर्षण दिवस” मनाते हुए धरना-प्रदर्शन और गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ईसीआरईयू समस्तीपुर के अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान ने की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बावजूद कर्मचारियों को मिलने वाले पीएलबी बोनस को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप बढ़ाना, एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करना, रेलवे में निजीकरण-निगमीकरण बंद करना और कर्मचारियों की अन्य लंबित समस्याओं का समाधान करना था।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में छठे वेतन आयोग के अनुसार 7000 की शीलिंग पर 17,951 बोनस दिया जा रहा है, जबकि सातवें वेतन आयोग के अनुसार 18,000 की शीलिंग पर 46,159 दिया जाना चाहिए। इस दौरान नारेबाजी की। इस अवसर पर शाखा सचिव चंद्र प्रकाश, कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविन्द, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष नवनीत, संयुक्त सचिव लक्ष्मण व संतोष कुमार निराला, सहायक सचिव मुख्तर आलम, संगठन सचिव विपिन, कार्यकारिणी सदस्य जीतेन्द्र, मोहन, विजन तथा रेल विकास मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय समेत रेल कर्मचारी शामिल हुए।






