Samastipur

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में बना बिहार का पहला डिजिटल-स्वचालित पुस्तकालय

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में केंद्रीय पुस्तकालय अब पूर्णतया स्वचालित और डिजिटल हो गया है। देश भर में ऐसे कुछ ही विश्वविद्यालय जिसमें इस तरह की तकनीक है। बिहार में डिजिटल स्वचालित तकनीक से लैस यह पहला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने कहा कि पुस्तकालय में आरएफआईडी तथा माइलाफ्ट तकनीक लागू कर दी गई है। आरएफआईडी एक वायरलेस पहचान तकनीक है जो रेडियो तरंगों के माध्यम से पुस्तकों की पहचान और ट्रैकिंग करती है।

उन्होंने कहा कि इसके उपयोग से पुस्तकालय से पुस्तकों को इशू (निर्गत ) कराना और वापस करना एक तेज सटीक और स्वचालित तकनीक से होता है। छात्रों को अब पुस्तकालय सहायक के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। वे सीधे सेल्फ से पुस्तकों को सेल्फ चेक इन और चेक आउट मशीन की सहायता से ले सकते हैं और वापस कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय अब छात्रों को हर समय हर जगह उपलब्ध हो इसके लिए माइलाफ्ट तकनीक को भी शुरू कर दिया गया है।

माइलाफ्ट तकनीक को माइ लाईब्रेरी आन फिंगरटिप्स भी कहते हैं। इसके शुरू हो जाने से छात्र विश्वविद्यालय की सभी पुस्तकों को डिजिटल फार्म में अपने मोबाइल के माध्यम से भी पढ सकते हैं। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. राकेश मणि शर्मा ने कहा कि इस तरह की अत्याधुनिक तकनीक ज्यादातर विदेशी विश्वविद्यालयों में ही है। कुलपति की विशेष इच्छा थी कि विश्वविद्यालय पुस्तकालय को पूर्णतया डिजिटल कर दिया जाये ताकि छात्र जब चाहें और जहां चाहे, पढ सके।

उन्होंने कहा कि इस तकनीक से पुस्तकालय के रखरखाव के खर्च में भी कमी होगी और छात्रों को भी अधिक फायदा होगा। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय में सहायकों की आवश्यकता भी कम हो जायेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस वक्त पांच लाख से अधिक पुस्तकें हैं तथा दुनिया के सबसे बेहतरीन जर्नल्स का आनलाइन डाटाबेस मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी सुविधा और ऐसे शोध जर्नल कही भी उपलब्ध नहीं है। कुलसचिव डॉ. मृत्यु्जंय कुमार ने विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी को डिजिटल और अत्याधुनिक बनाने को लेकर कुलपति डॉ. पी एस पांडेय और विश्वविद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ राकेश मणि शर्मा को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय हर क्षेत्र में तरक्की कर है। आने वाले समय में इसकी पहचान दुनिया भर में स्थापित होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

46 मिनट ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

3 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

3 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

7 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

11 घंटे ago