Samastipur

दो साल पुराने शराब तस्करी कांड में समस्तीपुर के युवक को बेगूसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : बेगूसराय जिले के बलिया थाने की पुलिस ने विदेशी शराब तस्करी से जुड़े दो साल पुराने एक मामले में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग निवासी रामप्रवेश सहनी के पुत्र ब्रजेश कुमार सहनी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला 26 अगस्त 2023 का है। उस दिन बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 डंडारी ढाला के पास पटना उत्पाद विभाग की पुलिस एवं बलिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर धनबाद से समस्तीपुर आ रही विदेशी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा था। छापेमारी में मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया था।

पिकअप से 271 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई थी। गिरफ्तार चालक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग वार्ड संख्या 14 निवासी गौतम कुमार मिश्रा, पिता ब्रह्मानंद मिश्रा के रूप में हुई थी।

गिरफ्तार चालक से हुई पूछताछ के आधार पर इस मामले में ताजपुर थाना क्षेत्र के बाघी निवासी दो शराब कारोबारियों, मुसरीघरारी क्षेत्र के उदापट्टी निवासी पिकअप मालिक और ताजपुर के एक अन्य व्यक्ति सहित कई लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। इनके खिलाफ बलिया थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी दौरान छापेमारी के क्रम में फरार चल रहे ब्रजेश कुमार सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

16 घंटे ago