बारिश के बाद हरी सब्जियों के दाम में दो से तीन गुना का हुआ उछाल, यहां देखें सब्जियों के रेट…

समस्तीपुर : थोड़ी सी बारिश क्या हुई, मानो सब्जी में के दाम में आग लग गई हो। हरी सब्जी का दाम में इजाफा हुआ है। इसके कारण हरी सब्जी आम लोगों के थाली से गायब हो गया है। दाम इस कदर बढ़ा की आम लोग को हरी सब्जी खरीदने के लिए जेब भी जवाब दे रहा। इसके कारण इनके रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है। किसानों कहना है कि बारिश में हरी सब्जी की खेती को प्रभावित किया है। इसके कारण दाम में वृद्धि हुई है।
हालांकि किसानों को अभी भी हरी सब्जी का दर नहीं मिल रहा। व्यापारी के हाथों ओनेपौने भाव में सब्जी को बेचना पड़ रहा है। बावजूद बाजार में हरी सब्जी के दाम में काफी उछाल आया है। पिछले सप्ताह तक जो परवल- भिंडी 25-30 रुपए तक बिकता था, वह अब दोगुना हो गया है।

सब्जी पिछले सप्ताह आज का दर :
- परवल 25-30 60-70 रुपए
- भिंडी 25-30 70-80 रुपए
- घिऊरा 20-25 40-45 रुपए
- कद्दू (पीस) 20 40-45 रुपए
- खीरा 25-30 50-55 रुपए
- टमाटर 40-45 50-60 रुपए
- फूल गोभी 60 100 रुपए
- करेला 30-40 60 रुपए
- बैगन 30 60 रुपए
- अरुआ 40 50 रुपए
- बरबट्टी 30 40 रुपए कुण्डरी 20 40 रुपए
(सभी दर प्रति किलो ग्राम)






