Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गुरूवार को सदर अस्पताल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिरामल फाउंडेशन और सदर अस्पताल के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। जिसका उद्देश्य माताओं, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच स्तनपान के महत्व को लेकर जन-जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की थीम ‘स्तनपान में निवेश करें, भविष्य में निवेश करें’ और संदेश ‘स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी समर्थन प्रणाली बनाएं’ के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि मातृ-दूध न केवल शिशु के पोषण का आधार है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ी के स्वास्थ्य की नींव भी रखता है।

इस दौरान एसएनसीयू नोडल पदाधिकारी डॉ. अशुतोष कुमार ने कहा की माँ का दूध शिशु के लिए अमृत तुल्य है। मिथिला की संस्कृति में ‘गया और माया का दूध’ अमृत जैसा माना गया है, जो शिशु के सम्पूर्ण विकास में सहायक होता है। वहीं आरपीएम नजमुल हुडा ने इसे ‘मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य का मूल अधिकार’ बताते हुए समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान की आवश्यकता बताई।

वहीं एसएनसीयू इंचार्ज शशि प्रभा ने बताया कि ‘स्वच्छता का ध्यान रखना स्तनपान के दौरान बेहद जरूरी है, क्योंकि नवजात को केवल माँ का दूध ही सर्वोत्तम पोषण देता है।’ वहीं प्रसूति वार्ड प्रभारी ने माताओं को जागरूक करते हुए कहा कि जन्म के पहले घंटे में शिशु को स्तनपान कराना जरूरी है, ताकि उसे कोलोस्ट्रम (पहला गाढ़ा दूध) मिल सके, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मौके पर डीपीसी आदित्यनाथ झा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

3 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

4 घंटे ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

5 घंटे ago