Samastipur

तेजस्वी के खिलाफ मुझे उतारें नीतीश, जमानत जब्त करा देंगे; अनंत सिंह ने लालू-राबड़ी पर भी हमला किया

मोकामा के पूर्व विधायक छोटे सरकार अनंत सिंह बेल पर जेल से रिहा हो गए हैं। बाहर आते ही उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। अब उन्होंने तेजस्वी यादव के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। कहा है कि जेडीयू तेजस्वी यादव के खिलाफ उतारती है तो नेता प्रतिपक्ष की जमानत जब्त करा देंगे। यह भी कहा कि नीतीश कुमार ही 2025 चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे। रोजगार के तेजस्वी के क्रेडिट लेने पर लालू यादव और राबड़ी देवी पर तंज कसा।

बुधवार को अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर निकले। गुरुवार को वे अपने चुनावी क्षेत्र मोकामा पहुंचे। निकलते समय अनंत सिंह ने एक न्यूज चैनल से बात की और अपनी योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से मिलने जा रहे हैं। कहा कि चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस जन्म में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। उन्हें अगला जन्म लेना पड़ेगा। तेजस्वी यादव को कौन वोट देगा जो नीतीश कुमार से टक्कर ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए वे चौबीसों घंटे तैयार हैं। उनके खिलाफ पार्टी टिकट दे तो लड़ जाएंगे। तेजस्वी यादव को मोकामा आने की चुनौती देते हुए कहा कि वे आ जाएं यहां, जमानत जब्त करा के भेज देंगे। 17 महीने में रोजगार देने के तेजस्वी के दावे पर कहा कि अपने बाबू-मैया से रोजगार क्यों नहीं दिलवा दिया। नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री बिहार में पैदा नहीं लिया। तेजस्वी यादव अगले जन्म की तैयारी करें। इस चुनाव में राजद को 12 से 15 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा।

अनंत सिंह सोनू-मोनू गैंग कांड में जेल में थे। सभी मामलों में बेल मिलनेे के बाद उन्हें बुधवार को रिहा किया गया। मोकामा से उनकी पत्नी नीलम देवी फिलहाल विधायक हैं। अगला चुनाव वे खुद लड़ेंगे। उन्होंने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उनकी पत्नी राजद के टिकट पर विधायक बनी थीं लेकिन पिछले साल फ्लोर टेस्ट के दौरान जदयू के खेमे में चली गई थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago