समस्तीपुर/दलसिंहसराय : एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त प्रयास से दलसिंहसराय के मनोकामना मंदिर स्थित हीरालाल साह धर्मशाला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सक और ‘द उम्मीद’ मेडीकल कोर के अध्यक्ष डॉॉ. सौमेंदु मुखर्जी, डॉ. निलेश कुमार, डॉ. ऋचा , डॉॉ. कीर्ति किंग के नेतृत्व में किया गया।
इसके साथ-साथ विलाकर्ष पैरामेडिकल की ओर से नि: शुल्क शुगर, बीपी, जांच के साथ नि:शुल्क फिजियोथैरेपी परामर्श प्रदान किया गया। नि:शुल्क शिविर का उद्घाटन दलसिंहसराय नगर निगम के मेयर आभा सुरेखा, सुशील कुमार सुरेखा (वार्ड पार्षद), मेडिकल टीम, चंदन, राजन, ‘द उम्मीद’ की सह संस्थापिका श्वेता गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताए कि ‘द उम्मीद’ मिशन जन आरोग्य के तहत हमारी संस्था समाज के हर तबके के लोग तक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों पर जागरूकता फैला रही है।
‘द उम्मीद’ के उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने बताया कि इस नि:शुल्क शिविर में 700 से अधिक लोगे ने स्वास्थ्य जांच करवाई, जहां पर उन्हें नि:शुल्क दवा के साथ-साथ चिकित्सक के द्वारा परामर्श दिया गया और लोगों को एचआईवी एड्स से बचाव के लिए जागरूकता भी फैलाए गए। इसके साथ महिलाओं के हेल्थ एंड हाइजीन पर नवमलिका सैनिटरी पैड के फाउंडर भावना कुमारी के द्वारा किया गया।
मौके पर समाजसेवी चंदन प्रसाद, संजीव प्रकाश, अरुण गुप्ता, पाली भारद्वाज, आदित्य राज, लोक विजय, मीरा देवी, ‘द उम्मीद’ के बोर्ड मेम्बर अमन, ऋषभ, संजीव रंजन, मनीष कुमार, कुणाल कुमार, प्रिंस कुमार, सूरज कुमार, आर्यन कुमार, रवि कुमार, राजीव कुमार, सुमन, मुस्कान गुप्ता, प्रियांशी, उन्नति गुप्ता, तनीश कुमार, विलाक्रस के छात्र, छात्राएं आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…