Samastipur

सिंघिया खुर्द में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सिंघिया खुर्द के रतनपुरा दलित टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों को निःशुल्क एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना था। इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों, विशेषकर वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में नैचुरोपैथी जांच, बोन मास डेंसिटी परीक्षण, रक्त जांच, आर्थराइटिस किट वितरण तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने स्वयं शिविर का नेतृत्व किया। डॉ. सिंह ने कहा स्वास्थ्य सेवा कोई उपकार नहीं, यह हर व्यक्ति का हक़ है, चाहे वह गाँव में हो या शहर में, अमीर हो या निर्धन। मेरा प्रयास बस यही है कि कोई कोई माँ अपने बीमार बच्चे को तड़पते हुए न देखे, कोई पिता इलाज के अभाव में बेबस न हो और कोई बुज़ुर्ग पीड़ा को नियति न माने।

हम ‘सेवा परमो धर्म:’ को किताबों में बंद नहीं रखना चाहते। हम उसे हर मुस्कान, हर उपचार और हर राहत में जीना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि हम इसे अपने कर्मों द्वारा समाज में जीवंत करें, हर ज़रूरतमंद तक पहुंचे, हर पीड़ा में भागीदार बनें और हर चेहरे पर मुस्कान लाएं। ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए तरसते हैं। यह शिविर एक छोटा-सा प्रयास है, उस दरार को पाटने का जो हमारे शहर और गाँव के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बन गई है। समस्तीपुर केवल मेरा जन्मस्थान नहीं, यह मेरी आत्मा की पहली धड़कन है।

यहाँ की हवाओं में मेरी माँ की लोरी है, खेतों में मेरे पिताजी के पसीने की खुशबू है। इनकी सेवा करना मेरे लिए कोई काम नहीं, यह मेरी पूजा है। शिविर में डॉ. सिंह के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा, डॉ. कुमार देवाशीष तथा उनकी चिकित्सा टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और लोगों को विशेषज्ञ परामर्श व आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की।

शिविर में शत्रुध्न पासवान, कौशल सिंह,देव नारायण सिंह पूर्व मुखिया, दिलीप सिंह,राम नंदन सिंह , मुखिया पुत्र गुलशन कुमार, सीता राम पासवान,भोला रजक पंचायत समिति,प्रेम लाल पासवान, क्रांति देवी वार्ड सदस्य, मंजय कुमार सिंह,राम देव पासवान, राजेश कुमार सिंह, डॉ दीपक कुमार समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago