Samastipur

समस्तीपुर : युवती का फोटो खींचने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट व हाथापाई, चार युवक घायल

समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक पर एक युवती का फोटो खींचने को लेकर दो गुटों में जमकर भिड़ंत हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें चार युवक घायल हो गये। घटना की जानकारी के अनुसार, पटोरी थाना क्षेत्र का एक युवक कौवा चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने एक युवती का फोटो खींच लिया। युवती के भाई ने जब इस पर एतराज किया तो विवाद शुरू हो गया। युवती के भाई और उसके साथियों ने फोटो खींचने वाले युवक की पिटाई कर दी।

पीड़ित युवक ने इसकी सूचना अपने आसपास के लोगों को दी। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर जमा होने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। मामला बिगड़ता देख कुछ युवक वहां से भाग गए। इस झड़प में चार युवकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago