Samastipur

मोहिउद्दीननगर में हुए सरपंच हत्याकांड मामले में चचेरे भाई के फर्द बयान पर 5 नामजद पर FIR दर्ज, सभी फरार

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के के बिशनपुर बेरी पंचायत के सरपंच सुनील राय हत्याकांड मे पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सुधीर राय के फर्द बयान पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली। इसमें चाचा और चचेरे भाई सहित 5 को नामजद और 6 अज्ञात यानि 11 लोगो को आरोपित किया गया है। पुलिस सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है।

हालांकि पुलिस को फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। दर्ज प्राथमिकी मे कहा गया है कि मंगलवार की रात्रि हमलोग सोये हुए थे। उसी समय करीब पौने दो बजे रात्रि मे वार्ड 9 के बीपीन कुमार राय, शिबू राय, श्रवण राय, दिनेश राय व अमरनाथ राय सहित अन्य छह हाथ में हथियार लिए आये और गाली गलौज करते हुए अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।

घर के सभी लोग जान बचाकर घर मे छुप गए। उसी समय छोटा भाई सरपंच सुनील घर से निकला तो बीपीन कुमार राय ने उन्हें गोली मार दिया। गोली मारने के बाद सभी आरोपित ने पिस्टल लहराते हुए वहां से चले गए। थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि सरपंच के चचेरे भाई सुधीर राय के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गांव मे कैम्प कर रही है। वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह बुधवार की देर रात बिशनपुर पंचायत के मटिऔर गांव पहुंचे। जहां मृतक सरपंच के परिजनों से गहन पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी सबसे पहले मोहिउद्दीननगर थाना पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उसके बाद वे मटिऔर गांव के घटना स्थल का निरिक्षण किया। एसपी के साथ पटोरी डीएसपी वीरेन्द्र कुमार मेधावी, थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद आदि आदि पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago