Samastipur

वार्ड पार्षदों ने नगर निगम की बैठक बुलाने की मांग की, नगर आयुक्त को लिखा पत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम की बैठक बुलाने की मांग किया है। दिए गए पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि नगर निगम की सामान्य बैठक अप्रैल माह में बुलाई गई थी। इसके बाद कोई बैठक आयोजित नहीं हुई है। इससे निगम के कार्य की प्रगति नहीं हो पा रही है।

मानसून के आगमन के कारण जल जमाव समस्तीपुर शहर की मुख्य समस्या है। इसको लेकर नगर निगम की सामान्य बोर्ड की बैठक बुलाई जाए। दिए गए पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले वार्ड पार्षदों में  कमलेश कमल, शिव शम्भू कुमार, अनिता देवी, रंजना राज, अनिल कुमार गुप्ता, चंदन कुमार, सोनी कुमारी, दिनेश कुमार, अर्चना कुमारी, पूनम देवी, राफिया जबीन समेत अन्य के नाम हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सावधान! समस्तीपुर के पड़ोसी जिले दरभंगा में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक साथ 10 हजार कौआ की मौत; JCB से गढ्ढा खोदकर दफनाया

बिहार के दरभंगा में कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से महिला का बंधा शव बरामद, पत्थरों से बांधकर ह’त्या के बाद नदी में फेंका

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर रहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार को बूढ़ी गंडक…

2 घंटे ago

बिहार में चलेंगी ठंडी हवाएं, 31 जनवरी को बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कल यानी 31 जनवरी को…

3 घंटे ago

‘सिर पर कफन बांधकर चलता हूं’, भूमाफियाओं को डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीधी चेतावनी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन…

6 घंटे ago

बिहार के बाहर मखाना की खेती पर BAU में रिसर्च, सुपर फूड का उत्पादन बढ़ाने पर बोर्ड का फोकस

बिहार समेत पूरे देश में भगवान की पूजा के प्रसाद में मिलने वाला मखाना अब…

7 घंटे ago

RLM में खटपट खत्म? उपेंद्र कुशवाहा ने नाराज विधायक को सौंपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी संगठन…

7 घंटे ago