Samastipur

पुलिस टीम पर हमला मामले में विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने 9 नामजद और करीब आधा दर्जन अज्ञात पर किया FIR

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-08 में पुलिस टीम पर हमले के मामले में विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप के बयान पर दर्ज की गई इस प्राथमिकी में कुल 9 लोगों को नामजद किया गया है, वहीं 5 से 6 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि कल्याणपुर वार्ड संख्या-10 निवासी अभिषेक चौधरी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं नामजद आरोपियों में प्रियांशु कुमार, रौशन कुमार, मनीषा देवी, आयुष कुमार, आंचल देवी, पप्पू पासवान का पुत्र दीपक कुमार एवं सैशन कुमार की पत्नी का नाम शामिल है।

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अज्ञात लोगों की पहचान के लिए भी प्रयास जारी है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देर शाम एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी पहुंच स्थिति का जायजा लिया।

चोरी का मामला बना हमले की वजह, CCTV फुटेज से की गई थी पहचान :

दरअसल, बीते 22 जुलाई की रात वार्ड-08 निवासी जय नारायण लाल के बेटे विकास कुमार के बंद घर में चोरी हुई थी। चोरों की पूरी हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने बुधवार देर रात संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की योजना बनाई थी। लेकिन टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, अंधेरे का फायदा उठाकर घरों की छत से पथराव शुरू कर दिया गया। अचानक हुए हमले से पुलिस को पीछे हटना पड़ा, इसी दौरान तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मौके से एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन लोगों का भी इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घर की महिला सदस्य मनीषा देवी ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी कि प्रियांशु घर पर नहीं है, तो पुलिसकर्मी भड़क उठे। मनीषा देवी का आरोप है कि पुलिस ने गुस्से में आकर उनकी गर्भवती बेटी को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद शोर-शराबा शुरू हो गया और आस-पास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए।

समस्तीपुर एसपी पहुंचे जांच में :

रोसड़ा DSP ने क्या कुछ कहा, देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago