Samastipur

समस्तीपुर में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष का हाथ टूटा व दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी

समस्तीपुर [केशव बाबू] : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने की पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया गया है कि चोरी के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गए पुलिस टीम के साथ उसके परिजनों के द्वारा हाथापाई की गयी, जिसमें थानेदार व महिला पुलिसकर्मी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल है। इस दौरान थानाध्यक्ष आनंद कश्यप का हाथ भी टूट गया है। वहीं महिला सिपाही नीतू कुमारी व ASI सत्येंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सभी को ईलाज के लिए सीएससी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां एएसआई सत्येंद्र कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी उसकी स्थिति को देख डाॅक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर देर रात घटना के बाद रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आसपास के चार थानों से बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला एवं एक पुरुष उपद्रवियों को हिरासत में लेकर थाना लाया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 22 जुलाई मंगलवार की रात्रि कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 08 निवासी जय नारायण लाल के पुत्र विकास कुमार के बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया था। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी। पीड़ित थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार की रात्रि विभूतिपुर पुलिस चोरी के आरोपियों को पकड़ने पहुंची । पुलिस को पहुंचते ही उपद्रवियों द्वारा छत पर से पथराव करना शुरू कर दिया। जिस घटना में थाना अध्यक्ष सहित एक महिला एवं एक पुरुष पुलिस जख्मी हो गए।

वीडियो :

घटना के संबंध में रोसड़ा SDPO का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago