Samastipur

तेजस्वी ने दोहरायी चुनाव बहिष्कार की बात, कहा- बेईमानी ही करनी है तो ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दो

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग गंभीरता पूर्वक इस पर विचार करेंगे की विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि जब चुनाव में बेईमानी ही करनी है तो वोट क्यों लोग देंगे? ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दिया जाए। नेता प्रतिपक्ष गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग असली खेला एक अगस्त से शुरू करेगा, हमलोग पूरी नजर बनाए हुए हैं।

एसआईआर के विरोध में बिहार मे जारी सियासी घमासान और बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से वोट वहिष्कार पर विचार करने की बात दोहराई है। विधानसभा परिसर में प्रेस से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के लिए लोग फिर से कह रहे थे कि फर्जी चुनकर आए हैं और फिर से वैसे ही आने की बात कर रहे हैं।

एसआईआर के नाम पर मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से बाहर करने की साजिश की जा रही है। चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा जब लोकतंत्र में जनता ह वोट नहीं देगी। ये लोग चंडीगढ़ जैसा काम करना चाहते हैं। हम लोग अपने दल के नेताओं और सहयोगी दलों से बात करेंगे। अगर बेईमानी करनी ही है तो ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दो। हमारे पास विकल्प खुला है कि हमलोग चुनाव वहिष्कार पर बात कर सकते हैं।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भी एसआईआर पर अपनी बात रखी। स्पीकर से उन्होंने आग्रह किया कि कल(बुधवार को) अपनी पूरी बात नहीं कह पाए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोगों की नागरिकता तय करने का काम कर रहा है जो सही नहीं है। यह काम भारत सरकार है। जिस आधार कार्ड से वोट देने की अनुमति दी जाती है उसके आधार पर वोटर सत्यापन नहीं हो सकता। यह चुनाव आयोग की मनमानी है। हालांकि पूर्णिया सांसद सह कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा है कि वोट वहिष्कार समाधान नहीं है। चुनाव वहिष्कार से बेहतर है कि विधानसभा और लोकसभा से इस्तीफा देकर कहें कि आप अकेले सरकार चलाइए।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago