Samastipur

आशा बहू चयन में डेढ़ लाख रूपये घूस मांगने के आरोप में बीसीएम राहुल कुमार को समस्तीपुर DM ने किया निलंबित

समस्तीपुर/विभूतिपुर : डीएम सह जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष ने प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में कार्यरत बीसीएम राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है। यह निलंबन प्रखंड के गंगौली मंदा पंचायत में आम सभा के माध्यम से चयनित आशा बहू के नियोजन में डेढ़ लाख रुपये मांगने के आरोप की निष्पक्ष जांच के आलोक में किया गया है। इस बात की जानकारी जिला स्वास्थ्य समिति समस्तीपुर के अध्यक्ष सह डीएम के द्वारा पत्र निर्गत कर दी गई है। बताया गया है कि सुशीला कुमारी गंगौली मंदा वार्ड 11, रीना कुमारी वार्ड 8, ज्ञांति कुमारी वार्ड 10 के द्वारा शिकायत किया गया था कि मुखिया द्वारा 26 जून को ग्राम सभा का आयोजन कर आशा बहू का चयन किया गया।

तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर के बीसीएम राहुल कुमार उन लोगों को कॉल कर बुलाया तथा आशा बहू पद पर नियोजन हेतु ढेड़ लाख रुपया का मांग किया। बोला गया कि राशि नहीं देने पर नियोजन नहीं होगा। इस संदर्भ में मुखिया के द्वारा आवेदन देकर जांच कराते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया। निष्पक्ष जांच कार्य प्रभावित न हो इसलिए बीसीएम राहुल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

2 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

13 घंटे ago