Samastipur

शहर के काशीपुर में बांका के व्यवसायी को गोली मारने के मामले में तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला में सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा बांका जिले के एक व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पीड़ित बांका थाना के रैनिया निवासी पीड़ित सुभाकर कुमार सिंह ने तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात पर जानलेवा हमले की कोशिश मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में काशीपुर मोहल्ला निवासी तीनों नामजद आरोपी पर जमीन विवाद को लेकर गोली मारने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए फायरिंग करने वाले हमलावर को अज्ञात बताया गया हैं।

पीड़ित के अनुसार, आरोपितों के साथ पूर्व से जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। उन्हें आशंका है कि उसी विवाद को लेकर सुनियोजित साजिश के तहत अज्ञात बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया। इधर नगर थानाध्यक्ष ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व भी नगर थाने में पीड़ित ने जमीन विवाद में लेनदेन को लेकर नामजद आरोपियों के उपर प्राथमिकी दर्ज करा रखी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago