समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से दो असली सोने की चेन चुराकर उसकी जगह दो नकली चेन रख देने का मामला सामने आया है। यह गड़बड़ी शोरूम में स्टॉक मिलान के दौरान उजागर हुई, जब दोनों चेन की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। जांच करने पर दोनों चेन नकली पाए गए।
घटना की जानकारी मिलते ही शोरूम में हड़कंप मच गया। शोरूम के मैनेजर नालंदा जिले के मोरातालाब निवासी अनिरुद्ध कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। चुराए गए चेन की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों चेन का वजन क्रमशः 17.674 ग्राम व 36.132 ग्राम बताया गया है।
इधर नगर थाने की पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि चोरी की घटना के समय और संलिप्त व्यक्ति की पहचान की जा सके। वहीं, कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव का बताना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…