Samastipur

स्कूल में मदहोश होकर पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल होने पर समस्तीपुर DEO ने सस्पेंड करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को लिखा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : प्राथमिक विद्यालय कन्या भेरोखड़ा के शिक्षक मो. शमीम का नशे की हालत में नंग-धरंग अवस्था में विद्यालय कक्ष में पाये जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने नगर परिषद ताजपुर नियोजन ईकाई को पत्र लिखते हुए शिक्षक को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक मो. शमीम मंगलवार को विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचे थे।

बकौल बच्चों के परिजन वे इतने धुत थे कि विद्यालय के अंदर ही सो गये। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश था। ग्रामीण पहुंच कर इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बिहार नगर प्रारंभिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कारवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली 2020 में निहित प्रावधान के आलोक में ताजपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कारवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया है। इसकी प्रतिलिपि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ताजपुर को भी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

11 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago