Samastipur

अनुशासनहीनता के आरोप समस्तीपुर SP ने क्राइम रीडर को किया निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने क्राइम रीडर निखिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर विभागीय निर्देशों की अवहेलना कर अपने कार्य अधिकृत क्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई करने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला पूर्व में सामने आ चुका था और उस वक्त तत्कालीन एसपी अशोक मिश्रा द्वारा इसकी जांच कराई गई थी। जांच में निखिल कुमार दोषी पाए गए थे, लेकिन एसपी का अचानक तबादला हो जाने के कारण कार्रवाई लंबित रह गई थी।

वर्तमान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इस पुराने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए लंबित कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए क्राइम रीडर निखिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुराने एक मामले को लेकर क्राइम रीडर को निलंबित किया गया है, वह अपने कार्य क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

3 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago