समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र ढेपुरा निवासी पूर्व जिला परिषद बैजनाथ राय के पौत्र एवं अनिल राय के पुत्र प्रिंन्स कुमार की मौत बाईक से देवघर काँवर लेकर जाते समय सड़क दुर्घटना में हो गई। इस दौरान बाईक पर बैठा दूसरा युवक भी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं देर शाम शव गांव आते ही स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था। जिसके बाद गांव में मातम पसर गया।
स्वजनों ने बताया कि प्रिंस अपने दोस्तों के साथ देवघर बाबा धाम बाईक से गया था। वह देवघर वासुकीनाथ में जल चढ़ा कर तारापीठ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे एक अनियंत्रित कांवरिया से भरे ताजपुर बघौनी के पिकअप ने तेज गति में प्रिंस के बाइक को धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाईक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहाँ हर ग्रामीणों के आँख से आंशु बह रहा था।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…