Samastipur

समस्तीपुर: मोबाइल छिनतई करते रंगेहाथ तीन युवक धराए, ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसापुर गांव स्थित ककराहा पुल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन युवकों को कथित तौर पर मोबाइल छीनते हुए ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया गया कि शुक्रवार की शाम मुसापुर पंचायत के लगमा गांव निवासी सुकेश कुमार यादव से कथित तौर पर मोबाइल छीनकर तीन युवक भागने की कोशिश कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया और ककराहा बांध के पास उन्हें घेरकर पकड़ने में सफलता पाई। इसके बाद सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव निवासी कार्तिक सहनी, राहुल सहनी और कमलजीत सहनी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर राहगीरों से मोबाइल छिनतई की घटनाएं हो रही थीं। ग्रामीणों ने पुलिस से बांध क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

2 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

8 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago