समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी निषेध दिवस पर स्टेशन पर पोस्टर प्रदर्शनी कर चलाया गया जागरूकता अभियान

यहां क्लिक करें और Samastipur Town के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी निषेध दिवस पर आरपीएफ ने समस्तीपुर स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में आरपीएफ व सामाजिक संस्था ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर पोस्टर प्रदर्शनी कर यात्रियों को जागरूक किया। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया ने बताया कि 15 से 30 जुलाई तक रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यह जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल संरक्षण व मानव तस्करी के प्रति जागरूकता लाना है। इस अभियान में जीआरपी थानाध्यक्ष बीपी आलोक, एसएस विमल कुमार सिंह, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी सहित सामाजिक संगठन प्रयास के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150