समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित रोड नंबर-5 में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पाकड़ के पेड़ से लटका हुआ देखा। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव एक रेलवे कॉलोनी के बाउंड्री के सहारे पाकड़ के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर नगर पुलिस टीम के साथ रेल पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को उतारकर सदर अस्पताल भेजा गया है।
घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि युवक की पहचान की जा सके। खबर प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय निवासी व वार्ड पार्षद कमलेश राय ने बताया की शुक्रवार की दोपहर युवक का शव फंदे से लटके मिलने की सूचना पर हमलोग पहुंचे है। यह यहां कैसे आया और कौन है यह पता नहीं चल सका है। उसके शरीर पर मात्र एक पैंट है, बाकी शरीर खुला हुआ है।
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…