Samastipur

समस्तीपुर: निजी अस्पताल में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत मामले में डाॅक्टर एके साहू समेत अन्य कर्मी पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मवेशी अस्पताल के सामने स्थित निजी चाइल्ड स्पेशलिस्ट क्लीनिक में बुधवार को इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत मामले में मृतक बच्ची के पिता ने नगर थाने में डाॅक्टर एके साहू समेत उनके अन्य कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर नवादा निवासी धर्मेंद्र साह ने बताया कि उन्होंने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्री माही कुमारी को साहू चिल्ड्रेन क्लिनिक में 15 जुलाई को भर्ती कराया था। इलाज के दौरान पूछे जाने पर डॉक्टर एवं उनके कर्मी द्वारा आश्वासन देकर बोला जाता था कि आपकी पुत्री का इलाज सही ढंग से चल रहा है एवं वह सकुशल है। इतना कह कर समझा-बूझा कर पुत्री के पास रहने को बोला जाता था। लेकिन आशंका थी कि डॉक्टर तथा उनके कर्मचारियों द्वारा इलाज के नाम पर मोटी रकम उगाही कर उन्हें ठगा जा रहा है।

इस बीच 23 जुलाई के दिन करीब 11 बजे कर्मचारी द्वारा बिना डॉक्टर के सलाह के दवा का ओवरडोज देने तथा डॉक्टर व कर्मचारियों के लापरवाही के कारण उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। उसके बाद डॉक्टर व उनके कर्मचारियों द्वारा इस आशय की सूचना उन्हें न देखकर गलती छुपाने एवं सुरक्षा के लिए नगर थाने को सूचना देकर उल्टे उन लोगों से ही गाली-गलौज एवं मारपीट किया जाने लगा। बाद में नगर पुलिस पहुंच मामले को शांत किया। इधर पीड़ित पिता ने नगर थाने में डॉक्टर एके साहू समेत उनके कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस संबंध में प्रभारी नगर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता धर्मेंद्र साह के आवेदन पर डाॅक्टर समेत उनके कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

9 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

13 घंटे ago