समस्तीपुर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने कई योजना का किया उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के डढ़िया रामकृष्णपुर में लगभग 15 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सड़क, केवस निजामत पंचायत में उर्दू प्राथमिक विद्यालय के लगभग 11 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित कमरा तथा केवस निजामत में 10 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र अब स्वर्णिम विकास के बहुआयामी शिखरों को छूने लगा है। उन्होंने कहा कि आज समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की बदौलत बिहार में कई मामलों में अव्वल और लगातार ऊँचाइयां पाता जा रहा है। यह क्षेत्र की जनता का प्यार और विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में जन-जन की आत्मीय सहभागिता का ही परिणाम है।

छतौना पंचायत के डढ़िया रामकृष्णपुर में लगभग 15 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित सड़क, केवस निजामत पंचायत में उर्दू प्राथमिक विद्यालय के लगभग 11 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित कमरा तथा केवस निजामत में 10 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह… pic.twitter.com/cLSnB56qii
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 2, 2025
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा का संपूर्ण विकास ही मकसद रहा है। जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा किया है। जनता का कार्य करना ही प्राथमिकता है व सदैव विकास की ओर अग्रसर रहें है और आगे भी रहेंगे। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, मुखिया राजीव राय, मुखिया लक्ष्मण पासवान, पंचायत समिति सदस्य दिलीप राय, पूर्व मुखिया अर्जुन चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, समाजसेवी रवि आनंद, जिला राजद महासचिव मो. परवेज आलम, जिला महासचिव रामकुमार राय, जिला सचिव मनोज कुमार राय, व्यवसायी जिया खान, विजय कुमार, धर्मेन्द्र कुशवाहा, मो. हीरो, प्रिंस कुमार, देवेंद्र साह, मायाशंकर प्रसाद, मिथिलेश चौधरी, मो. कफिल अहमद, धीरज गिरी, आनंद गिरी, अमरेश महतो, पैक्स अध्यक्ष मदन सिंह, मो. इसरायल, जयलाल राय, संदीप सरकार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।





