Samastipur

समस्तीपुर में युवक की शादी से पहले मौ’त का मातम, पेड़ से झूलता मिला शव, परिजनों ने जतायी ह’त्या की आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली मंदा पंचायत के वार्ड संख्या-14 में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के समीप बांस के पेड़ से झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान 18 वर्षीय तुलसी सदा के रूप में की गई है, जो गांव के ही तिलो सदा का पुत्र था। स्थानीय लोगों ने सुबह बांसबाड़ी में पेड़ से लटकते शव को देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

परिजन शव को पेड़ से उतार कर घर ले आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इसी क्रम में गुस्साए ग्रामीणों ने बांसबाड़ी में स्थित एक ताड़ी दुकान पर हमला कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दुकान का संबंध तुलसी की संदिग्ध मौत से हो सकता है।

बताया गया है कि तुलसी की शादी इसी माह 28 जुलाई को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। अब गांव में सेहरा नहीं, अर्थी उठने से मातम पसर गया है।फिलहाल घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। आत्महत्या या हत्या इसका फैसला पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस को अबतक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

11 घंटे ago