Samastipur

समस्तीपुर में पांच वर्ष से अधिक की अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मिथिला रेंज के एक ही जिले में पांच वर्ष या उससे अधिक की अवधि पूर्ण कर चुके सिपाही संवर्ग से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर एवं समकक्ष कोटि के कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम के आदेश पर समस्तीपुर जिले में पदस्थापित 28 हवलदार ड्राइवर का मधुबनी और मधुबनी जिले में पदस्थापित 28 हवलदार ड्राइवर को समस्तीपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसी तरह 5 हवलदारों को दरभंगा से समस्तीपुर और मधुबनी से दो हवलदारों को समस्तीपुर एवं समस्तीपुर में पदस्थापित 6 हवलदारों का दरभंगा-मधुबनी तबादला हुआ है। दरभंगा से 42 और मधुबनी से 20 एसआई को समस्तीपुर एवं समस्तीपुर में पदस्थापित 62 एसआई दरभंगा-मधुबनी स्थानांतरण किया गया है। 90 महिला-पुरुष सिपाहियों का दरभंगा से और मधुबनी से 67 सिपाहियों को समस्तीपुर भेजा गया है।

एक एसआई (ट्रेनी) जमादार समस्तीपुर से दरभंगा और एक एसआई (ट्रेनी) जमादार का दरभंगा से समस्तीपुर तबादला किया गया है। एक एएसआई स्टेनो का समस्तीपुर से दरभंगा और एक एएसआई स्टेनो का मधुबनी से समस्तीपुर स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावे 18 सिपाही ड्राइवर को मधुबनी से समस्तीपुर एवं जिले में पदस्थापित 18 सिपाही ड्राइवर को दरभंगा-मधुबनी तबादला किया गया है। वहीं, मधुबनी से दो एवं दरभंगा से एक एएसआई को समस्तीपुर स्थानांतरित किया गया है। साथ ही जिले में पदस्थापित तीन एएसआई को मधुबनी जिले में भेजा गया है। वहीं समस्तीपुर जिले में पदस्थापित 170 सिपाहियों का दरभंगा-मधुबनी स्थानांतरण किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

9 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

11 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

11 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

11 घंटे ago