Samastipur

समस्तीपुर में दिन-रात अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी मुसीबत, ट्रांसफार्मर के आउटपुट केवल में ओवरलोड के कारण लगी आग

समस्तीपुर : गर्मी के बीच जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब हो गई है। दिन-रात में होने वाली अघोषित बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शाम के समय वोल्टेज में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कटौती इतनी अधिक है कि घरों में लगे इनवर्टर भी काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है।

बिजली की कमी से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फीडरों की बिजली लाइनों में फाल्ट होने से उपभोक्ताओं को प्रतिदिन करीब दो से पांच घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिल पाती है। ट्रांसफार्मर के वुश से जुड़े केवल में आग लगने तो कभी फेज उड़ने तो कभी लो वोल्टेज की शिकायत मिलने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

इस सबंध में बिजली विभाग के ग्रामीण सह शहरी के अतिरिक्त प्रभार एसडीओ अबू खालिद ने बताया कि पावर लोड के कारण केबल जल जा रहा है, जिस कारण बीच-बीच में बिजली ट्रीप कर जाती है। केबल को बदला जा रहा है। वह खुद क्षेत्र में खड़े होकर केबल दुरूस्त करा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago