Samastipur

समस्तीपुर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न, 8 सूत्री मांगें का प्रस्ताव पारित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : हरपुर एलौथ स्थित एक निजी मैरेज हाॅल में शनिवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं संचालन महासचिव संजीव कुमार सुमन ने किया।

इस दौरान मंत्री महेश्वर हजारी ने मोटर व्यवसायियों को देश और राज्य के विकास में अहम योगदानकर्ता बताते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को सरकार प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएगी। उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील की कि वे समस्याओं की लिखित जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि मुख्यमंत्री के समक्ष उन्हें रखा जा सके। इस अवसर पर समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम साहीन, पूर्व परिवहन मंत्री ई. अजीत कुमार, विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार, विधायक अमर पासवान तथा विधान पार्षद तरुण कुमार चौधरी ने भी व्यवसायियों की समस्याओं पर सरकार को घेरा और समाधान की वकालत की।

विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर की धरती पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सम्मेलन के लिए जिला मोटर व्यवसायी संघ को धन्यवाद देते हुए समस्तीपुर की धरती पर आये अन्य प्रदेशों और जिलों से आये हुए अतिथियां का स्वागत किया तथा परिवहन से जुड़ी समस्याओं को पूरी ताकत के साथ सदन में उठाने की बात कही। वहीं पूर्व परिवहन मंत्री ई. अजीत कुमार ने कहा कि परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं पर सरकार गंभीरता से विचार करते हुए इसे अविलंब दूर करे।

विधायक अजय कुमार ने कहा की भारत सरकार की परिवहन विरोधी नीति के कारण आज परिवहन व्यवसाय बुरे दौर से गुजर रहा है। हम परिवहन व्यवसायियों के साथ खड़े हैं। वहीं विधायक अमर पासवान ने कहा कि बिहार सरकार की गलत खनन नीति के कारण आज ट्रक व्यवसाय समाप्त होने के कगार पर है। विधान पार्षद तरुण कुमार चौधरी ने कहा की बिहार सरकार ने आज सड़कों का जो जाल बिछाया है, इससे परिवहन व्यवसाय को मजबूती मिली है।

सम्मेलन में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के चेयरमैन डॉ. जी.आर. शनमुगुप्पा ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के 50 लाख ट्रक व्यवसायी उसी दल का समर्थन करेंगे जो अपने घोषणा पत्र में उनकी समस्याओं का समाधान शामिल करेगा। सम्मेलन में परिवहन व्यवसायियों से जुड़ी 8 सूत्री मांगों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए, जिसे जल्द ही सरकार को ज्ञापन के रूप में सौंपा जाएगा।

सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों के अलावा पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक शील कुमार राय, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, वाय.बी. इश्वरा राव, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम बाधवा, बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के संरक्षक राम नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, और जिला मोटर व्यवसायी संघ के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। सम्मेलन में संतोष कुमार सिंह, विशाल गौरव, विनय कुमार सिंह, राजबाला राय, उमेश राय, अमरजीत कुमार सिंह, अरविंद राय, संतोष कुमार, धीरज राय, मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह, सुजीत कुमार, अरविंद कुमार राय, रमेश राय, सुनील कुमार समेत सभी राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

3 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

3 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

4 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

10 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago