Samastipur

सावन मास की दूसरी सोमवारी पर खुदनेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क इलाज और दवा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सावन मास की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा मोरवा प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खुदनेश्वर स्थान मंदिर प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु सावन के महीने में बाबा खुदनेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गयी।

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तचाप, मधुमेह, कमजोरी, पेट, हड्डी, नस संबंधित की बीमारियों आदि की जाँच की गई। संस्था के संस्थापक व समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

सावन का महीना आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है और ऐसे पावन अवसर पर मानव सेवा करना ही सच्चे अर्थो में ईश्वर की सेवा है। हमारा उद्देश्य है कि हर ज़रूरतमंद व्यक्ति को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो। जब एक बुजुर्ग श्रद्धालु ने थक कर मेरी ओर देखा और कहा बेटा, दवा मिल गई, अब दर्शन कर लेंगे तो लगा जैसे मेरी सेवा सफल हो गई। हमारी पूजा वहीं पूरी होती है, जहाँ किसी ज़रूरतमंद को राहत मिले। मैंने डॉक्टरी को पेशा नहीं, सेवा का माध्यम बनाया है। खुदनेश्वर बाबा की कृपा है कि इस पावन अवसर पर मुझे श्रद्धालुओं की सेवा करने का सौभाग्य मिला।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

44 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

1 घंटा ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago