Samastipur

समस्तीपुर : संदिग्ध परिस्थिति में निजी क्लीनिक में हुई महिला की मौ’त, गर्भपात कराने के दौरान जान जाने की चर्चा 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लीनिक में बीती रात एक महिला की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। महिला की पहचान रामपुरा गांव के विशनदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी (40 वर्ष) के रूप में की गई। महिला की मौत के बाद नीजी क्लिनिक के सभी कर्मी क्लिनिक में ताला जड़कर फरार हो गये। परिजनों ने बताया कि नीलम की तबीयत अचानक खराब हो गई थी।

इलाज को लेकर उसे प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रही थी। चिकित्सक की ओर से भी सुधार की बात बार बार कही जा रही थी। इसी दौरान शनिवार की देर रात उसकी स्थिति अचानक बेहद खराब हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने आनन फानन में उसे ले जाने को लेकर दबाब बनाने लगे।

बेहतर इलाज को लेकर गाड़ी से ले जाने की व्यवस्था की ही जा रही थी कि वो दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद अस्पताल के सभी कर्मी ताला जड़कर फरार हो गये। परिजनों ने बताया कि समय रहते अगर चिकित्सक रेफर कर देते तो महिला की जान बच सकती थी। इधर इस मामले को लेकर रविवार को सामाजिक स्तर पर निपटारा करने की पहल की गई।

हालांकि मामला सामाजिक स्तर पर सुलह करने को लेकर जारी था। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष के द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इधर स्थानीय कुछ लोगों की माने की महिला अस्पताल में गर्भपात कराने पहुंची थी, जहां जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गयी। हालांकि कोई भी इस मामले पर बोलने से बचते नजर आए।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

12 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

13 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

18 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

23 घंटे ago