Samastipur

समस्तीपुर में दो बच्चों के साथ फंदे पर लटकी महिला; मां-बेटी की मौत, बेटे की ऐसे बची जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर वार्ड संख्या-12 सहनी टोला में सोमवार की दोपहर एक मां अपने दो बच्चों के साथ फंदे से झुल गई। इसमें मां व बेटी की मौत हो गई। वहीं बेटा आदर्श राज उर्फ लोलो (5 वर्ष) फंदे के टूटकर गिर जाने के कारण बाल-बाल बच गया। बेटा के चिल्लाने पर जुटे लोगों ने मां व बेटी को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम गई थी। दोनों मृतक की पहचान रौशन चौधरी की पत्नी सुमन कुमारी (25 वर्ष) व पुत्री अराध्या कुमारी (7 वर्ष) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर फंदे से गिरकर जख्मी हो गये आदर्श का एक निजी क्लीनिक में इलाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक महिला का पति रौशन चौधरी कुछ ही दिन पूर्व परदेश से वापस आया था। वहीं फिलहाल मार्केट में ही मजदूरी का काम करता था। सोमवार को वह अपने घर पर ही था। दोपहर बाद वह नाश्ता करने समीप के दुकान में गया था। इसी बीच पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ ओढ़नी के फंदा बनाकर झुल गई।

सूचना पर पहुंचे महिला के पति रौशन चौधरी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके भाई गुलशन से एकतरफा प्यार करती थी। आये दिन इसको लेकर घर में कलह होता था। इधर जानकारी मिलने पर मृतका के मायके से लोग पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्ष की महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। पुलिस की पहल के बाद मामला शांत हुआ। कल्याणपुर थाना के दरोगा विश्वस्त विश्वास ने बताया कि मृतक महिला के परिजन के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कारवाई किया जाएगा। फिलहाल दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।

8 वर्ष पूर्व सुमन की हुई थी शादी :

वासुदेवपुर के मनियारपुर गांव में 8 वर्ष पूर्व सुमन की शादी रोशन चौधरी के साथ हुई थी। सुमन का मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर छतौना गांव में है। शादी के बाद काफी दिनों तक दोनों का वैवाहिक जिंदगी ठीक-ठाक था परंतु इधर दो-तीन साल से दोनों के वैवाहिक जिंदगी में विवाद होने लगी। मृतक महिला का पति आर्थिक तंगी के कारण कमाने के लिए प्रदेश चला गया था परंतु 5 दिन पूर्व वह अपने घर लौटा ही था और पति-पत्नी में विवाद होने की बात लोगों ने बताई।

दोनों से एक पुत्र आदर्श राज उर्फ लोलो एवं पुत्री आराध्य है परंतु अपनी ही मां के द्वारा गले में फंदा लगाकर मां सुमन कुमारी सहित पुत्री आराध्या की मौत हो गई वहीं पुत्र आदर्श राज उर्फ लोलो भाग कर जान बचाने में सफल रहा। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है कि आखिर अपनी ही कलयुगी मां के द्वारा किस तरह इस तरह की दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है जो सुनकर आने जाने वाले लोगों के आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं।

पहले बेटी फिर बेटा और खुद को लगायी फांसी :

इस ह्रदय विदारक घटना के बाद एक मात्र जिंदा बचे 5 वर्षीय आदर्श ने डरते-डरते बताया कि मां ने दोनों भाई-बहन को एक-एककर फंदे से लटाया। पहले बेटी आराध्य और फिर उसे फंदे से लटकाकर खुद फंदे से लटक गयी। इस दौरान उसका फंदा ढिला पर गया और वह नीचे गिर गया। दौड़कर उसने अपने दादी और अन्य लोगों को बताया की दीदी और मम्मी लटक गयी। सभी नये घर से दौड़े-दौड़े पुराने घर गये तो एस्बेसटस नुमा छत में लगे राॅड में तीन फंदा लटका था जिसमें से दो फंदे पर सुमन और आराध्या लटकी हुई थी।

आदर्श को पुलिस ने नाना को सौंपा :

हंगामे के बाद पुलिस ने मासूम आदर्श को नाना के हवाले कर दिया। इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष के महिलाओं व पुरुषों के बीच जमकर हाथापाई व मारपीट की घटना हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

9 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

11 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

20 घंटे ago