Samastipur

BLO के काम में बाधा पंहुचाने पर नपे हेडमास्टर, समस्तीपुर DM ने दिये FIR के निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2025 में बाधा पहुंचाने वालों की खैर नहीं है। कुछ इसी सख्ती को लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के प्रधानाध्यापक नप गए हैं। बीएलओ के कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संबंधित हेडमास्टर अमित कुमार सिंह पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

बीएलओ के काम में हस्तक्षेप का आरोप :

जिले के 140-हसनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 166, उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव पूरब भाग के बीएलओ राम कुमार के काम में एचएम द्वारा बाधा उत्पन्न की गई। इसको लेकर R. P. Act – 1950 की धारा 32 के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी सख्त चेतावनी :

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों (बीएलओ व वोलेंटियर) के कार्य में अगर कोई भी प्रधानाध्यापक बाधा पहुंचाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सियासी घेरे में पुनरीक्षण कार्य :

चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2025 राजनीतिक विवादों से घिर गया है। कई विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। बावजूद इसके जिला प्रशासन इस कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध दिख रहा है।

पुनरीक्षण कार्य 26 जुलाई तक :

गौरतलब है कि बिहार में करीब 22 साल बाद मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्य हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 जुलाई तक चलेगा। नियमों को लेकर राजनीतिक दलों की आपत्तियों के बीच प्रशासन ने सख्ती का रुख अपना लिया है और कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

14 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago