Samastipur

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर DM ने बैठक कर कर्मियों को दिए निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के वर्षों में की गई तैयारी की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा निर्देश दिया गया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी चौक चौराहा पर महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया जाए। इसके लिए नगर आयुक्त को नोडल पदाधिकारी बनाया गया तथा निर्देश दिया गया की सभी महापुरुषों की मूर्तियों को चिह्नित करते हुए विभिन्न पदाधिकारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नामित करते हुए माल्यार्पण कार्यक्रम कराया जाए।

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल पटेल मैदान में 9:00 बजे पूर्वाह्न में कार्यक्रम निर्धारित है उसके लिए ससमय बैरिकेडिंग, मंच निर्माण, विभिन्न अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, मीडिया एवं प्रेस के लोगों के बैठने की व्यवस्था तथा वाहनों के पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया गया।

इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण के पश्चात समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा एवं तत्पश्चात सभी कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए महादलि टोलों में 12:00 बजे अपराह्न से पूर्व ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कर लिया जाए। ससमय आमंत्रण कार्ड तैयार कर उसे वितरण करने की जिम्मेदारी नजारत उप समाहर्ता को दी गई। प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा को प्रभारी मंत्री से अनुरोध कर कार्यक्रम के विषय में सम्मिलित होने के लिए उनसे सहमति लेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

11 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

15 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

19 घंटे ago