समस्तीपुर : सदर अस्पताल की एक परिचारिका को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक की ओर से जारी पत्र में निशा कुमारी, परिचारिका श्रेणी ‘ए’ को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 14 जुलाई को समस्तीपुर के सरायरंजन में आयोजित परिभ्रमण कार्यक्रम से जुड़ा है।
सिविल सर्जन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निशा कुमारी को मुख्यमंत्री के काफिले में एंबुलेंस मेडिकल टीम में ड्यूटी पर लगाया गया था। आदेश की प्रति उन्हें इमरजेंसी व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजी गई थी। साथ ही अस्पताल के अधिकारियों द्वारा उन्हें फोन कॉल और अन्य माध्यमों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने न कॉल रिसीव किया और न ही किसी प्रकार की सूचना दी।
सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने इसे अत्यंत संवेदनशील कार्यक्रम में घोर लापरवाही और मनमानी करार देते हुए कहा है कि यह आचरण कर्तव्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस लापरवाही के लिए उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए सूचित किया जा सकता है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने उनसे 24 घंटे के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…