समस्तीपुर/चकमेहसी :- चकमेहसी थाने की पुलिस ने एसआई अन्नू सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर मंडल कारा के निकट से शनिवार को फायरिंग मामले के एक नामजद आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के मेघ रतवारा निवासी राम विनोद ठाकुर का पुत्र राम विवेक कुमार उर्फ विवेक कुमार शर्मा बताया गया है।
पुलिस के अनुसार बीते दिनों थाना क्षेत्र के मदनपुर में आपसी विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें दूसरे पक्ष ने 6 को नामजद आरोपी बनाया था। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…