समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गनहर नवादा में मंगलवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसकी पहचान नहीं की। उसकी उम्र 25-26 वर्ष के आसपास की बतायी जा रही थी। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि शव नदी में बहता हुआ कहीं से आया होगा। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि शव की पहचान को लेकर उसे 72 घंटे के लिये सुरक्षित रखा गया है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…