Samastipur

समस्तीपुर: मार्निंग वाक के दौरान टेंपो की ठोकर से महिला की मौ’त, टेंपो चालक को लोगों ने बनाया बंधक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजुरी गांव में चकजाफर के निकट मुक्तापुर-वारिसनगर मार्ग में मंगलवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकली महिला की टेंपो की ठोकर से मौत हो गई। मृतका की पहचान गोविंदपुर खजुरी गांव के संजीव कुमार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी मीना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो चालक को बंधक बना लिया। साथ ही घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों की सूचना पर दलबल के साथ थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचे। वहां लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस ने टेम्पो चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस मृतका की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची। जानकारी के अनुसार गोविंदपुर खजुरी गांव के संजीव कुमार की पत्नी मीना देवी हर दिन की तरह मंगलवार सुबह आसपास के तीन अन्य महिलाओं के साथ मार्निंग वाक पर निकली।

इस क्रम में चकजाफर के समीप वारिसनगर मुक्तापुर मार्ग में एक तेज रफ्तार सीएनजी टेंपो ने मीना को ठोकर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और टेंपो चालक को बंधक बना लिया। वहीं परिजन ग्रामीण के सहयोग से गंभीर हालत में मीना को इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

इधर, घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर दलबल के साथ थानाध्यक्ष राकेश शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजन व ग्रामीण को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया। पुलिस मृतका का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के घर कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री है। उसके पति पेट्रोल पंप पर मजदूरी करते हैं। वहीं मृतका भी सिलाई बुनाई पर परिवार का भरण-पोषण करती थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष के बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ चालक गिरफ्तार है। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

57 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago