Samastipur

समस्तीपुर: फोटो कॉपी नहीं होने व कागजात खोजने की बात कहकर BLO को लौटा रहे मतदाता, नेट स्लो होने से भी फॉर्म अपलोड करने में परेशानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत चुनाव आयोग ने थोड़ी राहत दी है। चुनाव आयोग के नए निर्देश के अनुसार बीएलओ को केवल फॉर्म भर कर भी दे सकते हैं। हालांकि उसके दस्तावेज वोटर को बाद में देना होगा। ताकि उसका सत्यापन किया जा सके। इसके अलावा बीएलओ को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मतदाता खुद से फॉर्म भरकर नहीं दे रहे हैं।

दस्तावेज जमा करने के लिए भी समय मांगते हैं। किसी के पास फोटो कॉपी नहीं होता है तो कोई कागजात खोजने की बात कहकर बाद में आने को कहते हैं। इसके बाद नेट स्लो होने से भी फॉर्म अपलोड करने में परेशानी होती है। बताया गया कि मतदाता सूची विशेष ग्रहण पुनरीक्षण 2025 के तहत बीएलओ घर घर जाकर मतदाता से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही प्रपत्र भरकर देने को कह रहे हैं।

वोटर गणना प्रपत्र बीएलओ से लेकर उसे तत्काल भरकर देंगे, फिर उसे बीएलओ को वापस कर देंगे। इसमें नवीनतम फ़ोटो देना है। यदि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो, मतदाता सिर्फ गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं। दलसिंहसराय में नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण में काफी समस्या देखने को मिला। कुछ बीएलओ आंगनबाड़ी की महिला है। वे घर-घर जाकर फॉर्म तो दे रही लेकिन लोगों को सही से समझा नहीं पा रहीं। इससे भी परेशानी हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

5 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago