Samastipur

नेत्रहीन लेकिन निडर: 27 जानें बचाने वाला भुल्ला सहनी बाया नदी में डूबा, नदी में फंसे नाव को निकालने के प्रयास में चली गयी जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/ शाहपुर पटोरी : इंसानी हिम्मत और सेवा भावना की मिसाल बने दुमदुमा गांव निवासी भुल्ला सहनी का आज दर्दनाक अंत हो गया। बचपन से नेत्रहीन रहे भुल्ला सहनी बाया नदी में एक फंसी नाव को निकालने के प्रयास में खुद जलकुंभी में फंस गए और डूब गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें : जन्म से अंधे हैं भुल्लू साहनी, लेकिन कई लोगों को डूबने से बचाया, नदी से निकाल चुके हैं करीब 14 शव

भुल्ला सहनी का जीवन संघर्षों से भरा था, लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। नेत्रहीन होते हुए भी उन्होंने अब तक 27 लोगों की जान बचाई थी। गांव और आसपास के इलाके में उन्हें “जल योद्धा” के नाम से जाना जाता था। भुल्ला की खासियत यह थी कि किसी के डूबने की आवाज सुनते ही वे बिना देर किए नदी में छलांग लगा देते थे। दिन हो या रात, गर्मी हो या सर्दी। खुद भुल्ला का कहना था, “मैं देख नहीं सकता, मगर पानी में मुझे सब कुछ दिखता है।”

लगभग पांच महीने पहले ही उनकी बहादुरी को राज्य स्तर पर भी पहचान मिली थी। पटना में आयोजित पुलिस सप्ताह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें वीरता पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया था। इसके साथ ही 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई थी। अनुमंडल प्रशासन ने भी उन्हें कई बार सम्मानित किया था। आज भले ही भुल्ला सहनी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी निस्वार्थ सेवा और साहस की कहानियां गांव-गांव तक लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। उनकी शहादत यह बताती है कि असली वीरता आंखों से नहीं, दिल और हौसले से देखी जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

2 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

4 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

9 घंटे ago