Samastipur

50 वर्ष या उससे अधिक आयु के कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर, मिलेगा प्रतिमाह 3 हजार का पेंशन — जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिहार के कला जगत में इन दिनों खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो कलाकारों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लायेगी। इससे वृद्ध कलाकारों को वित्तीय सुरक्षा और सम्मान का अनुभव होगा। यह योजना न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देगी, बल्कि उन कलाकारों को भी सहारा देगी, जिन्होंने अपना जीवन कला को समर्पित कर दिया है।

इस योजना के तहत, 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के कलाकारों को, जिन्होंने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जिनकी वार्षिक आय निर्धारित सीमा से कम है, उन्हें प्रतिमाह एक निश्चित पेंशन राशि प्रदान जायेगी। इस योजना का उद्देश्य उन कलाकारों को वृद्धावस्था में आर्थिक संबल प्रदान करना है, जो अक्सर अपनी कला के प्रति समर्पण के बावजूद वित्तीय कठिनाइयों का सामना करते हैं।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जुही कुमारी ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना का उदेश्य राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए जीवन भर योगदान देने वाले वृद्ध, आर्थिक रूप से कमजोर एवं उपेक्षित कलाकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ वैसे कलाकार ले सकते हैं जिनकी आयु 50 वर्ष या उससे अधिक हो। आवेदक बिहार का मूल निवासी हो।

कला के क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव हो। वार्षिक आय एक लाख 20 हजार से अधिक न हो। आवेदक सरकारी सेवा में न हो और आवेदक विभागीय कलाकार पंजीयन पोर्टल पर पंजीकृत हो। उन्होंने बताया कि उपरोक्त अर्हता प्राप्त कलाकार पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के साथ योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक को सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र जिला पदाधिकारी के समक्ष दाखिल करना होगा। इसके लिए कलाकार जिले के कला एवं संस्कृति पदाधिकारी से समाहरणालय समस्तीपुर अवस्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

5 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

9 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

13 घंटे ago