Bihar

सोमवारी के दिन NDA की बैठक में हुई मटन पार्टी, तेजस्वी ने वीडियो दिखा किया दावा; तंज भी कसा

सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में बिहार में अलग-अलग मटन पार्टी की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर में मटन पार्टी दिया था जिसमें जदयू के कई कार्यकर्ता जमकर मटन का लुत्फ उठाते नजर आए थे। अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर कर दावा किया है कि सोमवार को पटना में एनडीए की हुई बैठक में मटन पार्टी का भी आनंद लिया गया। दरअसल तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट से संबंधित एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए दावा किया है कि एनडीए की बैठक में मटन पार्टी का भी लुत्फ उठाया गया है। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने अपने अंदाज में तंज भी कसा है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के असीम आशीर्वाद और कृपा से सावन के सोमवारी को दबा कर मटन चापते बीजेपी के मंत्री और विधायक। मोदी जी की कैबिनेट में बिहार से तीन ऐसे मंत्री है जो सावन में भी प्रतिदिन 3 किलो मटन खाते है लेकिन दिखावटी तौर पर सनातन पर लंबा चौड़ा ज्ञान देते है। हमें किसी के खाने से कभी कोई आपत्ति नहीं लेकिन प्रधानमंत्री जी भी कितने Selective है, इन्हें सावन में अपनी पार्टी के नेताओं का मटन खाना अच्छा लगता है परन्तु सावन में मांसाहार का सेवन नहीं करने वाले विपक्षी नेताओं के खाने को झूठ के सहारे ये राष्ट्रीय मुद्दा बनाने से भी परहेज नहीं करते।

बहरहाल आपको बता दें कि सोमवार को विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों से सदन में एकजुट होकर विपक्ष का जवाब देने को कहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के हर आरोप का सही तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे अफवाहों से भी उन्होंने सावधान किया।

मुख्यमंत्री ने पेंशन योजना की राशि में वृद्धि और 125 यूनिट फ्री बिजली देने का जिक्र किया और कहा कि आम लोगों के लिए सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है। विधायकों ने भी इसके लिए सरकार की प्रशंसा की। सीएम ने विकास योजनाओं के साथ कल्याणकारी कार्यों को लेकर आम लोगों के बीच संपर्क अभियान चलाने का भी निर्देश विधायकों को दिया। कहा कि सरकार के बेहतर कार्यों का संदेश आम लोगों के बीच जाना चाहिए। यह इस विधानसभा का अंतिम सत्र है, लिहाजा सारे अधूरे कार्य पूरे करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

20 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago