रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कर्पूरीग्राम स्टेशन का किया निरीक्षण
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने गुरुवार को कर्पूरीग्राम स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कर्पूरीग्राम स्टेशन पर यात्री सुविधा,सर्कुलेटिंग एरिया, गुड्स शेड का गहन निरीक्षण किया एवं जारी विकास कार्याें का जायजा लिया। वे राजेन्द्रनगर टर्मिनल-राजेन्द्रपुल-कर्पूरीग्राम-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड पर संरक्षा, मानसून प्रीकॉशन्स, सिग्नलों की दृश्यता, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट एवं ट्रैक फिटिंग्स आदि का जायजा लिया।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कर्पूरीग्राम स्टेशन का किया निरीक्षण#Samastipur #Karpurigram #Railway #IndianRailway #Train #ECR pic.twitter.com/CSxtfEuU4m
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 17, 2025
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मौके पर पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह, दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी, सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक विवके भूषण सूद एवं समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

